![](https://i0.wp.com/cmgtimes.com/wp-content/uploads/2021/04/corona-1-1.jpg?fit=749%2C506&ssl=1)
जानें, बीते 24 घंटों में देशभर में कितने लोगों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन
कोरोना के खिलाफ देश भर में चल रहे टीकाकरण अभियान में भारत दिन- प्रतिदिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। टीकाकरण में आई यह तेजी, इस देश को न सिर्फ आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर कर रही है, बल्कि वैश्विक पटल पर इस वायरस के प्रति चल रही लड़ाई को और अधिक मजबूती व सकारात्मकता प्रदान कर रही है। भारत में अब तक कुल 13 करोड़ 83 लाख 79 हजार 832 से भी ज्यादा लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाया जा चुका है। बीते दिन यानि 23 अप्रैल को देशभर में 29 लाख से अधिक लोगों को यह टीका लगाया गया है। इसमें से 45 से 60 वर्ष की आयुवर्ग के लोगों को 11 लाख से अधिक को पहली डोज जबकि 2 लाख से अधिक नागरिकों को दूसरी डोज लगाई गई है। फ्रंट लाइन वर्कर्स में 1 लाख 19 हजार से अधिक को पहली डोज जबकि 1 लाख 17 हजार कर्मचारियों को दूसरी डोज लगाई गई है।
बीते 24 घंटे में 18 लाख 63 हजार से ज्यादा नागरिकों को पहली डोज जबकि 10 लाख से ज्यादा लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। इसके अलावा बीते 24 घंटों में कुछ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में एक भी मौत नहीं हुई है। इनमें लद्दाख, दमन-दीव, दादरा और नागर हवेली, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम, मिजोरम, लक्षद्वीप, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।
11 States/UTs report No death in the last 24 hours.
Ladakh, D&D & D&N, Tripura, Meghalaya, Mizoram, Lakshadweep, Sikkim, Manipur, Nagaland, A&N Islandsand Arunachal Pradesh.
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) April 24, 2021
हेल्थ केयर वर्कर्स
हेल्थ केयर वर्कर्स की बात करें तो अभी तक कुल 92 लाख, 68 हजार 27 लोगों को पहली खुराक, जबकि 59 लाख, 51 हजार, 076 लोगों को दूसरी खुराक दी जी चुकी है। कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान में सरकार की मुस्तैदी और लोगों के पारस्परिक सहयोग के चलते 1 करोड़ 18 लाख, 51 हजार से भी ज्यादा फ्रंटलाइन वर्कर्स को इस टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। वहीं इसी श्रेणी में 61 लाख लोगों को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।
#Unite2FightCorona#LargestVaccineDrive
India's Cumulative Vaccination Coverage exceeds 13.83 Crores (13,83,79,832).https://t.co/WJOn54FETV pic.twitter.com/RdSDDeovpU
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) April 24, 2021
45 से 60 वर्ष की आयु वर्ग के इतने नागरिकों को लगी वैक्सीन
45 से 60 वर्ष के आयुवर्ग के नागरिकों की बात करें तो कुल 4 करोड़ 66 लाख, 71 हजार 540 से भी अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया जा चुका है, जबकि इसी आयुवर्ग के 21 लाख, 32 हजार 080 लोगों को दूसरा टीका भी लगाया जा चुका है।
वरिष्ठ नागरिकों की रही है संपूर्ण भागीदारी
सीनियर सिटीजन यानी कि वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा भी इस टीकाकरण अभियान में सरकार को भरपूर सहयोग मिल रहा है। 60 वर्ष से ऊपर की उम्र के 4 करोड़ 91 लाख से भी ज्यादा नागरिकों को इस टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है, जबकि 71 लाख से भी अधिक वरिष्ठजनों को इस टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।
2,19,838 recovered cases were reported in the last 24 hours.
Ten States account for 82.94% of the new recoveries. pic.twitter.com/JwlhaaPri3
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) April 24, 2021
राज्यवार यह है आंकड़ा
राज्यों की अगर बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 1 करोड़ 21 लाख, राजस्थान में 1 करोड़ 1 लाख, यूपी में 96 लाख, गुजरात में 94 लाख से भी ज्यादा लोगों को कोरोना का पहला टीका लगाया जा चुका है। वहीं केंद्रशासित प्रदेशों की सूची की अगर बात करें तो दिल्ली में 23 लाख, पुड्डुचेरी में 1.60 लाख, नागालैंड में 1.36 लाख, लद्दाख में 71 हजार, लक्षदीप में 16 हजार से भी अधिक लोगों को इस टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। दक्षिण भारत की बात करें तो तमिलनाडु में कुल 52 लाख, आंध्र प्रदेश में 55 लाख, ओडिशा में 55 लाख, केरल में 66 लाख, कर्नाटक में 84 लाख से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन(पहली+दूसरी डोज) लगाई जा चुकी है।
उत्तर-पूर्वी राज्यों की सूची के तहत मणिपुर में 1.74 लाख, मेघालय में 2.03 लाख, त्रिपुरा में 9.85 लाख, अरुणाचल प्रदेश में 2.04 लाख से भी ज्यादा नागरिकों को टीका लगाया जा चुका है।
देशभर में कुल वैक्सीन की 58.92% डोज 8 राज्यों में लगाई गई है, जिसमें महाराष्ट्र (10.12%), राजस्थान (8.68%), उत्तर प्रदेश (8.40%), गुजरात (8.14%), पश्चिम बंगाल (7.07%), कर्नाटक (6.10), मध्य प्रदेश (5.62) और केरल (4.79%) शामिल हैं।