UP Live

जेबीएस संरक्षक की धर्मपत्नी,ज्वेलर्स एवं कम्प्यूटर संचालक की मौत से शोक की लहर

मौतों का सिलसिला लगातार जारी

दुद्धी,सोनभद्र-  विश्व में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की जद में आ रहे शुगर, ब्लड प्रेशर,दमा आदि रोगों से पीड़ित कमजोर लोगों में कोरोना वायरस का अटैक ज्यादा प्रभावित कर रहा है। उक्त बातें भाजपा नेता डीसीएफ चेयरमैन सुरेंद्र अग्रहरि ने कही। उन्होंने कहा कि वायरस के जानलेवा अटैक के कारण लोग असमय ही काल कवलित हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में सतर्क और जागरूक रहकर ही इससे जंग जीती जा सकती है।उन्होंने क्षेत्रवासियों से कोविड नियमों का पालन करने की अपील की।

शुक्रवार को भी हुई तीन मौतों मीरा देवी,ज्ञानेश्वर सेठ व रमेन्द्र श्रीवास्तव ने लोगों को झकझोर कर रख दिया।उन्होंने जय बजरंग अखाड़ा समिति के संरक्षक गोपाल प्रसाद की धर्मपत्नी मीरा देवी ,भाजपा के पूर्व सभासद आजाद अली, एलसीसी संचालक रमेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, विकास ज्वेलर्स के मालिक ज्ञानेश्वर सेठ व हर्ष हॉस्पिटल के प्रबंधक दयाशंकर मौर्या के निधन पर शोक जताते हुए, कहा कि अपनों के बीच से अकस्मात जाने वाले सभी पुण्य आत्माओं को ईश्वर अपने श्री चरणों मे स्थान दें और दुःख की इस बेला में परिवार को सहन शक्ति प्रदान करें ।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button