Breaking News

सिंगर कनिका कपूर की दूसरी जांच रिपोर्ट में वायरल लोड ज्यादा होने की पुष्टि


लखनऊ । लखनऊ पीजीआई में भर्ती कनिका कपूर की तबीयत स्थिर है। उनकी दूसरी जांच रिपोर्ट में वायरल लोड ज्यादा होने की पुष्टि हुई है। पीजीआई के सीएमएस डॉ. अमित अग्रवाल के मुताबिक कोरोना वार्ड में भर्ती कनिका का इलाज इमरजेंसी मेडिसिन, पलमोनरी मेडिसिन समेत अन्य कई विभागों के डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है। इस वार्ड को चार जोन में बांटा गया है।

समूचे क्षेत्र को आइसोलेटेड किया गया है। ताकि कोरोना का संक्रमण संस्थान के अन्य किसी के डॉक्टर और अन्य स्टाफ को न हो। कनिका की आज दोबारा जांच के लिए सैम्पल भेजा जायेगा।
कनिका 11 मार्च को लंदन से लखनऊ आई थीं। कनिका ने गत 13, 14 और 15 मार्च को होली से जुड़ी दो-तीन पार्टियों में शिरकत की थी। वे छोटे आयोजन थे और कुल मिलाकर कर इनमें 250 से 300 लोगों ने शिरकत की थी। कनिका की शिरकत वाली पार्टियों में अनेक राजनेता और अधिकारी भी शामिल हुए, जिनमें उत्तर प्रदेश के कुछ मंत्री भी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button