Breaking News

लोकसभा में रक्षा विश्वविद्यालय विधेयक पेश


नयी दिल्ली । लोकसभा में सोमवार को राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय विधेयक 2020 पेश किया गया जिसके तहत गुजरात के गांधीनगर स्थित रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय को उन्नत करके राष्ट्रीय महत्व की संस्था का दर्जा देने का प्रस्ताव है ।

निचले सदन में गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कुछ सदस्यों के विरोध के बीच उक्त विधेयक को पेश किया । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विरोध कर रहे सदस्यों को शांत करते हुए कहा कि अभी विधेयक सिर्फ पेश किया जा रहा है। जब इस पर चर्चा होगी तब सदस्यों को बोलने का पर्याप्त मौका दिया जायेगा । विधेयक के उद्देश्यों एवं कारणों में कहा गया है कि प्रस्तावित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय अनुसंधान एवं विभिन्न पक्षकारों के साथ सहयोग के माध्यम से नई जानकारियां सृजित करेगा तथा पुलिस एवं व्यवस्था, दंड न्याय प्रणाली एवं प्रशासन सुधार के संबंध में विशेष ज्ञान एवं नये कौशल, प्रशिक्षण जरूरतों को पूरा करेगा । इस प्रस्तावित विश्वविद्यालय के संबंध दुनिया के अन्य देशों के विश्वविद्यालयों के साथ होंगे जो समकालीन अनुसंधान के आदान प्रदान, शैक्षणिक सहयोग, पाठ्यक्रम डिजाइन, तकनीकी जानकारी एवं प्रशिक्षण तथा कौशल विकास प्रयोजनों पर आधारित होंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button