Breaking News

देश में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी, अब तक 324 मामले


नई दिल्ल । भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कई नए मामले सामने आने के साथ यह संख्या बढ़ कर 324 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 27 तक पहुंच गए। वहीं, कोरोना के खिलाफ लड़ाई में रविवार सुबह सात से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू जारी है। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से इस दौरान घरों से न निकलने का आह्वान किया है। इस पहल के समर्थन में सड़क, रेल, मेट्रो, हवाई सेवा और बाजार बंद रहें।

वहीं, दिल्ली सरकार ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस के कारण पाबंदियों से गरीबों को भयानक वित्तीय परेशानी हो रही है। सरकार ने घोषणा की कि इन लोगों को अगले महीने से उचित मूल्य की दुकानों से 50 प्रतिशत अतिरिक्त राशन मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button