UP Live

वेलफेयर कमेटी ने दिवंगत अधिवक्ता की पत्नी को दिया 50 हजार का चेक

दुद्धी, सोंनभद्र- संयुक्त बार एसोसिएशन के सदस्यों ने दिवंगत युवा अधिवक्ता राम प्रकाश सिन्हा के परिजनों को वेलफेयर कमेटी से 50 हजार का आर्थिक सहयोग प्रदान किया। युवा अधिवक्ता के आकस्मिक निधन से मर्माहत अधिवक्ताओं ने तीन दिनों का शोक घोषित कर, श्रद्धांजलि अर्पित किया था। सोमवार को संगठन के वरिष्ठ सदस्यों ने दिवंगत अधिवक्ता स्व.सिन्हा के रामनगर स्थित आवास पर पहुंच कर उनकी धर्म पत्नी पम्मी श्रीवास्तव के हाथ मे 50 हजार का चेक प्रदान किया।अधिवक्ताओं ने संवेदना व्यक्त करते हुए भविष्य में हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। प्रेमचंद यादव, सत्यनारायण यादव, जवाहर लाल, बार के अध्यक्ष कैलाश गुप्त, सचिव प्रदीप गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, विजय कुमार सिंह, कुलभूषण पांडेय,सुशील कुमार सिंह सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button