Crime

परिवार से दुखी होकर बृद्ध ने दे दी जान

पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र के कठरेवा गांव के सामने रेल लाइन पर 70 वर्षीय बृद्ध ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। घटना शनिवार की अलसुबह की है। बताया जाता है कि दिग्घी (फूलपुर) निवासी बृद्ध मिलकू गुप्ता कई वर्षों से अकेले जीवन यापन कर रहे थे। उनकी पत्नी इनको छोड़कर अपने बेटे के साथ मुम्बई रहती थी। काफी तनाव में जिंदगी जी रहे बृद्ध इधर उधर से मांगकर अपना पेट भरता था। शनिवार की अलसुबह घर से एक किमी दूर वाराणसी- जफराबाद रेल ट्रैक पर ट्रेन से कटा मिला। शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुचे चौकी इंचार्ज कुलदीप मिश्रा ने बताया कि बृद्ध अपने परिवार से व्यथित था। संभवतः उसी के कारण ट्रेन से कटकर जान दे दी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button