
दुद्धी, सोनभद्र- दुद्धी ब्लॉक मुख्यालय के ब्लॉक परिसर में शनिवार को काफी गहमा गहमी के बीच पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया गया।इस बीच कोविड 19 नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई।प्रत्याशी नामांकन के लिए बिना दो गज दूरी के ही लाइन में लगकर जल्दी के चक्कर एक दूसरे से आगे बढ़ने के जुगत में जुटे रहे।सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच दो गज की दूरी की नियमों का पालन नहीं करवाया गया।भीड़ देखकर मानो ऐसा लग रहा था जैसा कि मेले जैसा नजारा हो।
टाउन क्लब मैदान पर प्रत्याशियों तथा समर्थकों के गाड़ियों का रेला लगा रहा तथा प्रत्याशी एवं समर्थक ब्लॉक के आसपास घूमते हुए नजर आए।शनिवार को सुबह से ही नामांकन क्रम जो शुरू हुआ दिन भर चलता रहा।शुरुआत में थोड़ी तेजी देखी गई हालांकि दोपहर में नामांकन में कुछ धीमी इसके बाद नामांकन दाखिल करने वालों की कतार लगातार बढ़ती गई और देर शाम तक नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया चलती रही।नामांकन सुबह 8 बजे से शुरू हुई थी जो शाम 5 बजे तक चली लेकिन 5 बजे तक गेट के अंदर प्रवेश करने वाले प्रत्याशियों की संख्या अधिक होने के कारण देर शाम करीब 7 बजे तक नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया चली।
खण्ड विकास अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि नामांकन के लिए 18 टेबल बनाए गए हैं जिसमें 8 टेबल पर ग्राम प्रधान तथा ग्राम पंचायत सदस्य का नामांकन तथा 10 टेबल पर क्षेत्र पंचायत सदस्य का नामांकन दाखिल किया गया।पहले दिन ग्राम प्रधान के 400 तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य के 359 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 766 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है।उन्होंने बताया कि कल रविवार को नामांकन दाखिल करने का आखिरी तथा दूसरी दिन हैं।इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच तथा वापसी की प्रक्रिया चलेगी।जबकि 21 अप्रैल को चुनाव चिन्ह का आबंटन किया जाएगा।




