
वाराणसी । रोहनिया थाना क्षेत्र के गंगापुर पुलिस चौकी अंतर्गत (बड़ी बारी) सुईचक में घर से शौच के लिए निकले 30 वर्षीय युवक को पानी छूने के दौरान मिर्गी का दौरा आ गया। इस दौरान वह पानी भरे गड्ढे में गिर पड़ा व उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बड़ीबारी सुईचक निवासी लालू शर्मा अपनी बहन के घर आया था।
लालू शर्मा आज सुबह तकरीबन 6 बजे घर से शौच के लिए मैदान में गया था।खन्नक शौच के बाद पानी छूने के लिए जैसे ही वह नीचे जमा पानी के गड्ढे के पास पहुंचा तभी उसे मिर्गी का दौरा पड़ गया। मृतक की बहन सुमन देवी ने बताया कि मेरा छोटा भाई मेरे यहां तकरीबन 15 वर्षो से इसी जगह रह कर मजदूरी का काम करता था ,मृतक लालू शर्मा मूल रूप से रामनगर बटावर वीर का निवासी है। वह दो भाईयों में सबसे छोटा व अविवाहित था। सूचना पर रोहनिया थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे व शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया।


