Crime

नकली नोटों का सौदागर एटीएस के हत्थे चढ़ा,2 साल से चल रहा था फरार

वाराणसी। नकली नोटों का सौदा करने वाले तस्कर राहुल यादव को आज एटीएस की टीम ने धर दबोचा। उससे पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा कि उसने हाल के दिनों में बनारस में किसको नोट पहुंचाया व कितना नकली करेंसी मार्केट में चलाया। बताया गया कि प्रयागराज में उसके खिलाफ दर्ज एक मुकदमे में पुलिस उसकी तलाश थी। दो साल से एटीएस ने राहुल को रडार पर रखा था।उसका लोकेशन बनारस में मिलते ही उसे पकड़ लिया गया। हाल ही में राहुल पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
एटीएस के आईजी जीके गोस्वामी ने बताया कि दो साल पूर्व पश्चिम बंगाल के बप्पा शेख को प्रयागराज से गिरफ्तार कर उसके पास से 3 लाख 40 हजार रुपये के बराबर के नकली नोट बरामद किए गए थे। इसी मामले में बिहार का रहने वाला राहुल यादव वांछित था, जो नकली नोटों को यूपी के अलग-अलग जिलों ओर बिहार में खपाता था। हाल ही में राहुल यादव पर इनाम घोषित किया गया था। इसके बाद उसे वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया गया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button