Crime

एनडी तिवारी हत्याकांड में दो अभियुक्त गिरफ्तार

फरार बदमाशों पर इनाम हुआ घोषित, ओढ़े मोड़ से हुई गिरफ्तारी

वाराणसी। तीन दिन पूर्व रोहनिया इलाके में पूर्व पत्रकार व कॉलोनाइजर एनडी तिवारी हत्याकांड का खुलासा करते हुए आज पुलिस ने दो अभियुक्तों को धर दबोचा। मौके से फरार एक नामजद व दो अज्ञात बदमाशों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार रोहनियां अखरी निवासी एनडी तिवारी बीते 5 अप्रैल की रात अपने साथियों संग दर्शन करने रात में शुल्टनकेश्वर महादेव मंदिर गए थे। रात में लगभग 10बजे वहां से लौटते समय अन्य साथी अपने घर चले गए जबकि एनडी तिवारी अपने घर की ओर मुड़े। कुरहुआ के समीप दो बाइक से आए 5 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया व ताबड़तोड़ फायरिंग कर एनडी तिवारी को बुरी तरह घायल कर दिया।

कई गोली लगने से तिवारी सड़क पर गिर पड़े, आनन-फानन में उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में तीन नामजद समेत 5 लोगों के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस की तीन टीमें सर्विलांस के सहारे अपराधियों पर नजर रख रही थी। आज रोहनिया पुलिस को सूचना मिली कि हत्याकांड में शामिल मुच् बदमाश औढे इलाके में मौजूद है जो कहीं भागने की फिराक में है। आनन-फानन में पुलिस ने छापेमारी कर क़ुरहुआ निवासी दयानंद पांडेय 60 व धीरज पांडेय 30 को धर दबोचा। से पूछताछ कर अन्य बदमाशों का सुराग लगाया जा रहा। रोहनिया पुलिस के अनुसार फरार बदमाशों पर एसपी ग्रामीण द्वारा पुरस्कार भी घोषित किया गया है उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा गिरफ्तारी में थाना प्रभारी रोहनिया प्रवीण कुमार, उप निरीक्षक जमालुद्दीन ,उमेश चंद्र विश्वकर्मा ,ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button