Crime

फूलपुर थाने पहुची युवती,कीच कीच के बीच जिदकर युवक से रचाई शादी

वाराणसी। फूलपुर थाना परिसर के सामने स्थित मंदिर में शुक्रवार को युवती ने जिदकर युवक से शादी की। घण्टो हुई किचकिच के बीच दोनों पक्षों के सम्भ्रांत लोग मौजूद रहे। बताया जाता है कि करखियाव निवासी अंकित कन्नौजिया डीजे बजाने का काम करता है। एक वर्ष पूर्व रघुनाथपुर में अपने मामा के घर रह रही ईशा गोंड़ निवासी कादीपुर मड़ियाहु से एक बारात में डीजे बजाने गए युवक अंकित से प्यार हो गया। उसके बाद मोबाइल से बात के दौरान प्यार परवान चढ़ा और एक दूसरे के साथ जीने की कसमें कहा ली।। इसी बीच दोनों परिवार इनके बीच दीवार बन कर खड़े हो गए।

परिवार से विरोध कर गुरुवार को युवती थाने पहुची और पुलिस से उक्त युवक से शादी करने की गुहार लगाई। जिसपर पुलिस युवक और उसके परिवारवालो को बुलवाया। काफी समझाने बुझाने पर दोनों पक्ष राजी हुई और दोनों बालिग लड़के लड़कियों की शादी थाना परिसर के सामने स्थित राधा कृष्ण मंदिर पर हुई। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह, राजकुमार चौहान, संतोष चौहान, नीरज, कन्नौजिया, कन्हैया गोंड़, संतोष मौर्य, दयाशंकर कन्नौजिया, उदयराज चौहान समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button