Crime

कलियुगी चाचा ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, मौके से हुआ फरार

वाराणसी। लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के हुकुलगंज इलाके में रिश्ता एकबार फिर शर्मसार हुआ।यहां कलियुगी सगे चाचा ने नाबालिग भतीजी संग नशे की हालत में दुष्कर्म किया और मौके से भाग गया। बताया गया कि नाबालिग के पिता सड़क किनारे झोपड़ी में रहकर बांस की टोकरी बनाने का काम करता है। जब परिवार किसी काम से बाहर था तभी पड़ोस में रहने वाले चाचा ने उस लड़की को टॉफी दिलाने के बहाने समीप के ऑटो में लेगया और दबोच कर मनमानी शुरू कर दी।

लड़की के चीखने पर जबतक लोग पहुंचे आरोपी भाग गया। लड़की के परिजनों ने लड़की के शरीर से खून गिरता देख पुलिस को सूचित किया।सूचना पर पहुँची पुलिस ने नाबालिग लड़की को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह और चौकी प्रभारी पांडेयपुर अमित राय आरोपी की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रहे हैं। आरोपी भी नाबालिक बताया गया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button