PersonalitySociety

बलिया -एसडीएम बनी हर्षिता का गृहजनपद में हुआ भव्य स्वागत

बलिया: उ.प्र. लोकसेवा आयोग सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा 2019 में सफलता पाकर एसडीएम बनी गांव की बेटी हर्षिता तिवारी के गुरुवार को गृह क्षेत्र सेमरी गांव में पहुंचते ही भव्य स्वागत किया गया और गांव निवासी प्रबंधक टीयन मिश्रा, राजकिशोर यादव, संजय यादव, बलिराम यादव, गुल्लू मिश्र, राजेश यादव, बबलू तिवारी आदि ग्रामिणों ने हर्षिता को फूल मालाओं से लाद दिया। ग्रामिणों ने कहा कि हर्षिता की सफलता को गांव के लिए गौरव की बात है।

ग्रामिणों व परिजनों के खुशी देख हर्षिता भावुक हो गई। लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि ग्रामिणों द्वारा मिले सम्मान को जिंदगी की सबसे बड़ी सफलता मानती है। कहा कि गांव के सम्मान और सामाजिक उत्थान के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगी। हर्षिता के पिता ईश्वरचंद्र त्रिपाठी सेवानिवृत्त इंजीनियर सिंचाई विभाग एवं माता डा. साधना तिवारी, गौरव तिवारी, जितेंद्र नाथ तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी ने भी हर्षिता की सफलता पर खुशी जाहिर की।

Related Articles

Back to top button