UP Live

नारी शक्ति कार्यक्रम के तहत बालिकाओं को किया प्रोत्साहित

दुद्धी,सोनभद्र– राजकीय बालिका इंटर कालेज में सोमवार को नारी शक्ति भव्य कार्यक्रम के जरिये बालिकाओं को राज्य सरकार द्वारा उनके लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई| इस दौरान बालिकाओं ने नाटक के माध्यम से बच्चियों पर हो रहे अत्याचार को दर्शाते हुए उस पर प्रभावी अंकुश के लिए पुरुष प्रधान समाज में जागरूकता लाने की अप्रतिम कोशिश की।जिला प्रोवेशन अधिकारी की देख रेख एवं प्रधानाचार्य राधेश्याम की अध्यक्षता में आहूत कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामनरेश पासवान,विशिष्ठ अतिथि उपजिलाधिकारी रमेश कुमार के साथ अन्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया|

इसके पश्चात भाजपा नेत्री कलावती देवी एवं निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य दुर्गावती देवी समेत अन्य वक्ताओं ने योगी सरकार द्वारा बीते चार सालों में महिलाओं एवं किशोरियों के लिए चलाए गये तमाम कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए उसकी उपलब्धिया बताई| बीच-बीच में छात्राओं द्वारा नारी सशक्तिकरण से लगायत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर समारोह में आये अतिथियों का मन मोहा| इस मौके पर पार्टी के जिला मंत्री दिलीप पाण्डेय,मनोज मिश्रा सहित लोग उपस्थित रहे| समारोह का संचालन डा रीता राय ने की|

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button