
दुद्धी,सोनभद्र– स्थानीय कोतवाली में होली एवं सबे बारात के मद्देनजर सोमवार की शाम अपर पुलिस अधीक्षक डॉ राजीव सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कोतवाली क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों, के अलावा दोनों समुदाय के अगुवा मौजूद रहे।
एसडीएम रमेश कुमार ने त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन पूरी तरह चौकस है।सुविधाओं से सम्बंधित जो भी समस्यायें हैं उसे बता दें ताकि समय रहते उसका निदान हो सके।चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि ने पानी साफ सफाई आदि की मुकम्मल व्यवस्था रखने का आश्वासन दिया।
एएसपी श्री सिंह ने कहा कि सबकी बातों को सुनने के बाद महसूस हुआ कि यह के लोग एक दूसरे के सहयोगी हैं ।उन्होंने त्यौहार को खुल कर मनाने की बात कही।चेताया कि गलत हरकत पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।उपद्रवी बख्शे नही जाएंगे।इसके पूर्व दर्जनों संभ्रांतजनों ने अपनी अपनी बातों को रखा।इस मौके पर कोतवाल पंकज सिंह,कमलेश सिंह कमल,कन्हैया लाल,शमीम अंसारी,गोपाल,मनोज सिंह बबलू,मोनू सिंह, मनोज मिश्रा, दिलीप पांडेय, फतेह मुहम्मद, राफे खान, सुरेंद्र गुप्ता, भारत सिंह, जेई आर हरेश समेत सैकड़ों गणमान्य उपस्थित रहे।



