UP Live

कैनवस क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

दुद्धी,सोनभद्र- नगर के पड़ोसी गांव मल्देवा में रविवार को कैनवस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुमीत सोनी ने बतौर मुख्य अतिथि फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए।इसमें हार या जीत मायने नही रखती।प्रतिस्पर्धा अच्छी बात है, मगर ख्याल रहे कि खेल में प्रतिशोध नही होना चाहिए।फिटनेस के लिए आज हर व्यक्ति की खेल,योग व व्यायाम जरूरी अंग बन चुका है।इसे हर आदमी को अपने अमूल्य समय मे से थोड़ा समय निकाल कर,अंगीकृत करना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि बार अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय ने कहा कि खुशहाल जीवन के लिए खेल से अच्छा कोई साधन नही।आज दोनों ही टीमों का प्रदर्शन उनके हार व जीत का निर्णय करेगा।जो अच्छा खेल गया वो जीत दर्ज करेगा।जब तक कोई हारेगा नही तबतक जीत का श्रेय दूसरे को नही मिलेगा।इसलिए खेल में हार और जीत दोनों ही एक दूसरे के पूरक हैं।इस मौके पर प्रधान रामफल यादव,पूर्व प्रधान राजेश धुसिया,आशीष शर्मा,मकसूद,कोमल प्रजापति ,टिंकू समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button