UP Live

तेज रफ्तार टीपर की चपेट में आयी बालिका हुई गंभीर, रेफर

दुद्धी,सोनभद्र- कोतवाली क्षेत्र के रजखड गांव में शनिवार को दोपहर बाद तेज रफ्तार बालू लदी टिपर के धक्के से एक दस वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई| घायलावस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया,जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद चिकित्सक उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया| बालिका की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है| घटना के बाद टिपर चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया|
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव निवासी मदन शर्मा की दस वर्षीय पुत्री आकृति दोपहर करीब एक बजे अपनी मां के साथ दुद्धी बाजार आने के लिए हाइवे किनारे टैंपो का इन्तजार कर रही थी| इसी बीच दुद्धी से हाथीनाला की ओर तेज रफ्तार जा रही एक टिपर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से पटरी की ओर बढने लगी| जब तक माँ-बेटी को संभालने का प्रयास करती,वह उसके चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई| इस बीच मौके पर मचे अफरा-तफरी के बीच टिपर चालक मौके से भाग खड़ा हुआ| आसपास के लोगों ने घायल बच्ची को लेकर तत्काल दुद्धी अस्पताल भागे| यहां मौके पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने अत्यधिक होते रक्तस्राव को रोकने के जतन करने एवं प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया|

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button