EntertainmentState

आयकर विभाग ने दी जानकारी, मुंबई में अब तक की गई छापेमारी क्या-क्या मिले साक्ष्य और सबूत

आयकर विभाग ने मुंबई स्थित दो जाने-माने फिल्म निर्माता कंपनियों, एक प्रसिद्ध अभिनेत्री और दो टैलेंट मैनेजमेंट कंपनियों पर टैक्स चोरी मामले में छापेमारी की। 3 मार्च से चल रही छापेमारी और तलाशी अभियान में कई साक्ष्य और सबूत मिले हैं। इसके अलावा आयकर विभाग ने अभी तक की स्थिति से अवगत कराया हालांकि तलाशी अभियान अभी जारी है। आयकर विभाग के मुताबिक छापेमारी मुंबई के अलावा पुणे, दिल्ली, और हैदराबाद में भी चलाए गए हैं। यह कंपनियां मोशन पिक्चर्स, वेब सीरीज, अभिनय निर्देशन और सेलिब्रिटी तथा अन्य के टैलेंट मैनेजमेंट इत्यादि व्यवसायों से सम्बद्ध हैं। इस छापेमारी अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर 28 परिसरों में जांच की जा रही है जिसमें आवासीय एवं कार्यालय परिसर शामिल हैं।

लगभग 300 करोड़ रुपए की हेराफेरी

तलाशी अभियान में एक प्रसिद्ध फिल्म प्रोडक्शन हाउस द्वारा आय को छुपाने के साक्ष्य मिले हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर वास्तविक कलेक्शन की तुलना में बहुत कम है। कंपनी के अधिकारी लगभग 300 करोड़ रुपए की हेराफेरी के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं कर सके। फिल्म निर्देशकों और शेयरधारकों के बीच वितरित शेयरों का मूल्य वास्तविक मूल्य से कम दिखाने और हेरा फेरी संबंधी साक्ष्य मिले हैं जिससे लगभग 350 करोड़ रुपए की कर चोरी का अनुमान है। इस संबंध में आगे की जांच पड़ताल जारी है।

फर्जी खर्चे दिखाए जाने का प्रमाण

वहीं एक जानी-मानी अभिनेत्री द्वारा 5 करोड़ रुपए नकद प्राप्त करने के साक्ष्य मिले हैं। इस संबंध में भी आगे की जांच जारी है। इसके अलावा जाने-माने निर्माता निर्देशकों द्वारा फर्जी खर्चे दिखाए जाने की भी प्रमाण मिले हैं जिनसे लगभग ₹20 करोड़ रुपए की कर से जुड़ी गड़बड़ियों का अनुमान है। जानी मानी अभिनेत्री के मामले में भी ऐसे ही प्रमाण मिले हैं।

7 बैंक लॉकरों का भी पता चला

इसके अलावा दो टैलेंट मैनेजमेंट कंपनियों के परिसरों में की गई छापेमारी के दौरान बड़े पैमाने पर डिजिटल आंकड़ों को जब्त किया गया है जिनमें ईमेल, व्हाट्सएप चैट, हार्ड डिस्क इत्यादि शामिल हैं, जिनकी जांच पड़ताल की जा रही है। छापेमारी और तलाशी अभियान के दौरान 7 बैंक लॉकरों का भी पता चला है, उन्हें नियंत्रित स्थिति में रखा गया है। सभी परिसरों पर खोज और तलाशी अभियान जारी है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button