UP Live

कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ सात दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा

धार्मिक अनुष्ठान में भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालु

दुद्धी,सोनभद्र- तहसील मुख्यालय से सटे मल्देवा गांव में सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ मंगलवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। इसके लिए सुबह से ही श्रद्धालु महिला ,पुरुष एवं बच्चों की भारी भीड़ गांव के शिव मंदिर परिसर में इकट्ठा हुआ। शाम को मथुरा से पधारे कथावाचक दिलीप भारद्वाज ने सुर संगीत भजन कीर्तन के साथ कथा का शुभारंभ किया। प्रातः करीब दस बजे सजे धजे रथ पर श्रीराम जानकी दरबार की झांकी के साथ ही देवी देवता का रूप धरे कलाकारों के धार्मिक नृत्य के साथ कलश यात्रा का मन्त्रोच्चारण के बाद शिवाजी तालाब के लिए प्रस्थान किया।

मुख्य आयोजक आलोक जी की अगुवाई में भारी संख्या में लोग गाजे-बाजे एवं जय श्रीराम के गगनभेदी जयघोष करते हुए सब्जी मार्केट,बस स्टैंड,म्योरपुर तिराहा,तहसील मुख्यालय होते हुए कतारबद्ध श्रद्धालुओं की भीड़ शिवाजी तालाब पर पहुंचे। वहां पतित पावनी मां गंगा का अनुसरण करते हुए विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन के बाद तालाब के पवित्र जल को कलश में भरा। इसके पश्चात नगर के मां काली,संकट मोचन,पंचदेव,महावीर मन्दिर समेत सभी देव स्थलों पर जाकर सांविधिक पूजन अर्चन करने के बाद उन्हें कथा स्थल पर आह्वाहन किया। इस मौके पर डॉ लवकुश प्रजापति,मनोज मिश्रा, दिलीप पांडेय,रामेश्वर राय, अमरनाथ जायसवाल, डॉ हर्षवर्धन प्रजापति, निरंजन जायसवाल,मनीष जायसवाल,वीर अभिमन्यु प्रजापति, रविन्द्र जायसवाल,राजेश्वर प्रसाद,मोनू सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button