UP Live

छः दिवसों की सीख से स्वयंसेवियों के व्यवहार में निखार आया – प्राचार्य

एनएसएस शिविर का छठा दिन

दुद्धी, सोनभद्र- नगर के भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर के छठवें दिन शिविर के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नीलांजन मजूमदार ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पण व दीप प्रज्वलन कर, कार्यक्रम आरंभ किया।शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए मिशन शक्ति के तत्वावधान में शिविरार्थियों को बताया कि आप सभी ने इन छः दिनों में जो कुछ भी सीखा है, उससे आपके व्यवहार में परिवर्तन निश्चित है।शिविर से पहले के रूप में और आज के रूप में लोग अंतर देखें।निश्चित रूप से निखार आया है।

कहा कि आप सभी ने विभिन्न मुद्दों को लेकर ग्रामवासियों को जागरूक किया। इसी के साथ उन्होंने अपने अनुभवों को सांझा किया। इसी सत्र में कार्यक्रम अधिकारी आरजू सिंह ने महिला को संदर्भित करते हुए स्वरचित काव्यपाठ किया। जैसे मातृ शक्ति जब पूजित थी, भारत विश्व गुरु कहलाता था तथा गार्गी, अपाला, घोषा का ज्ञान राह दिखलाता है इत्यादि।कार्यक्रम अधिकारी डॉ विवेकानन्द ने सबका धन्यवाद ज्ञापन किया। वहीं द्वितीय पाली में दोनों इकाई के स्वयंसेवी मिशन शक्ति के आलोक में ही ग्राम सभा मल्देवा में जाकर ग्रामवासियों को स्लोगन के माध्यम से जागरूक किया।इस अवसर पर मृत्युंजय यादव, संतोष कुमार सिंह और स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button