UP Live

नुक्कड़ नाटक बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के मार्मिक प्रदर्शन ने लोगों को किया प्रभावित

एनएसएस के सात दिवसीय शिविर का तीसरा दिन

दुद्धी, सोनभद्र- स्थानीय भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नीलांजन मजूमदार के कुशल दिशा निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन शनिवार को कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विवेकानंद ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को गति प्रदान किया। प्रथम पाली में कार्यक्रम अधिकारी आरजू सिंह ने मिशन शक्ति पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि व्यापक स्तर पर हम सभी को महिला से संबन्धित विसंगतियों को दूर करने का अभियान चलाना चाहिए।इसी के साथ उन्होंने 1090 पावर एंजिल हेल्प लाइन पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात शिविर के मुख्य वक्ता डॉ मिथिलेश कुमार गौतम ने ” एड्स “और जल में फ्लोराइड की अधिकता के दुष्परिणाम ” विषय पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए बताया कि शरीर में सेल अगर समाप्त हो जाएगा तो प्रतिरक्षा तंत्र समाप्त हो जाएगा।

एड्स का वायरस प्रतिरक्षा सेल को समाप्त कर देता है। वहीं जल में फ्लोराइड की अधिकता से भी फ्लोरोसिस नामक रोग हो जाता है।जिससे कई समस्याएं जैसे दांतों में पीलापन,हड्डी का टेढ़ा हो जाना, जोड़ो में दर्द इत्यादि। द्वितीय पाली में दोनों इकाई के स्वयंसेवी अभय कांत शुक्ला, सत्यम,अभय पांडेय,अनामिका,पूनम,सुनीता आदि ने ग्राम सभा मल्देवा में साक्षरता अभियान के तहत बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को केंद्र में रखकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामवासियों को संदेश दिया तथा घर घर जाकर लोगों को साक्षर होने के लिए प्रेरित किया। स्वयंसेवियों ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि बेटा-बेटी में कभी भी भेद न करिए। लड़कियों को भी स्कूल भेजिए साक्षर बनाइए तभी एक शिक्षित एवं विकसित राष्ट्र की संकल्पना पूर्ण हो सकती है।इस अवसर पर मृत्युंजय यादव, संतोष कुमार सिंह, मु.शहबाज खां उपस्थित रहे।संबन्धित जानकारी मीडिया विभाग की आरजू सिंह ने दिया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button