UP Live

गिरेन्द्र यादव अध्यक्ष, राजनारायण बने महामंत्री

विद्युत संविदा मजदूर संगठन के पिपरी खण्ड का हुआ गठन

दुद्धी, सोनभद्र- विद्युत संविदा मजदूर संगठन उप्र की जनपद इकाई सोनभद्र की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष कमला तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भोला सिंह कुशवाहा मौजूद रहे।इस दौरान संगठन के कर्मियों की समस्याओं पर विस्तार से विचार किया गया।जिसमें प्रमुख रूप से सामान कार्य समान वेतन की मांग प्रमुख रही।बैठक में निर्णय लिया गया कि 4 मार्च 2021 को संगठन के बैनर तले अधीक्षण अभियंता सोनभद्र के यहां धरना प्रदर्शन के माध्यम से 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंप, मांगों को प्रमुखता से रखा जायेगा।

इसके पूर्व विद्युत वितरण खण्ड पिपरी में संगठन की मजबूती के लिए संगठन के पदाधिकारियों का चयन किया गया।जिसमें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी गिरेन्द्र कुमार यादव को दिया गया। जबकि महामंत्री राजनारायण सिंह को एवं संरक्षक संतोष कुमार को बनाया गया।नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन हित मे समर्पित रहने का आश्वासन दिया।इस मौके पर श्यामदास,प्रदीप कुमार, अजीजुल रहमान, विनोद, रविन्द्र, राजेश,संजय,जहांगीर, सच्चिदानंद, फूलचंद,कृष्ण कुमार यादव समेत कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button