UP Live

जयंती पर याद किये गये छत्रपति शिवा जी महाराज

दुद्धी, सोनभद्र- स्थानीय भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत प्रथम एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम कार्यक्रम अधिकारी आरजू सिंह और डॉ. विवेकानन्द ने महाविद्यालय के मुख्य शास्ता डॉ रामसेवक सिंह यादव,राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार आदि लोगों ने मां सरस्वती की स्तुति करके छत्रपति शिवाजी जयंती पर उनको याद करते हुए उनके त्याग, बलिदान और शौर्य की गाथा को स्वयंसेवियों के समक्ष रख कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

दोनों इकाई के स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान किया गया।कार्यक्रम अधिकारी आरजू सिंह ने स्वच्छता की महत्ता को बताते हुए स्वयंसेवियों को आजीवन अपने जीवन में इस पुनीत कार्य को उतारने की बात कही। वहीं उन्होंने बताया कि गांधी जी ईश्वर के बाद दूसरा स्थान स्वच्छता को देते थे।कार्यक्रम अधिकारी डॉ विवेकानंद ने बताया कि आप अपने आस – पास के वातावरण को स्वच्छ रखेंगे तो स्वस्थ रहेंगे और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है।तभी आप राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।इस मौके पर महाविद्यालय परिवार के तमाम प्राध्यापकगण, कर्मचारियों समेत सैकड़ो छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button