
बोरवेल एसोसिएशन ने डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में किया हड़ताल
बैठक में जिलाध्यक्ष चुने गए देशराज पटेल
सोनभद्र – सोनभद्र बोरवेल एसोसिएशन की बैठक जनपद मुख्यालय राबर्ट्सगंज में देशराज पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।जिसमें उपस्थित सभी बोरिंग मशीन स्वामियों द्वारा डीजल/पेट्रोलियम के बढ़ते दामों को लेकर,चर्चा की गई।श्री पटेल ने कहा कि डीजल,और अन्य सामग्री के बढ़ते दामों की वजह से सभी गाड़ी स्वामी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।खासकर डीजल के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि ने कमर तोड़ कर रख दी है।
अन्य वक्ताओं ने पेट्रालियम पदार्थों के बढ़ते मूल्य पर चिंता व्यक्त करते हुए, केंद्र सरकार को कोसा।कहा कि डीजल का दम बढ़ने से खर्चे बढ़ गये, लेकिन बोरिंग का रेट नही बढ़ा।जिसके कारण गाड़ी के खर्चे वहन करना मुश्किल हो गया है।इसलिए जब तक बोरिंग की दामो में बढ़ौतरी नही होगी तब तक बोरिंग गाड़ियां खड़ी रखनी होगी।अन्यथा होने वाले नुकसान की भरपाई नही की जा सकेगी और खाने के लाले पड़ जायेंगे।जिसका सभी सदस्यों ने ध्वनिमत से समर्थन किया।वक्ताओं ने सरकार से मांग किया कि डीजल के बढ़ते मूल्य को तत्काल वापस लें और महंगाई को देखते हुए,बोरिंग का दर बढ़ाया जाये।अन्त में बोरिंग मशीन के सभी स्वामियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जबतक समस्या का निदान नही हो जाता, तबतक जिले की सभी बोरिंग मशीनें खड़ी रहेंगी और कोई काम नही होगा।
इसके साथ ही बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि
बोरिंग एजेंट को एसोसिएशन द्वारा रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी किया जायेगा।उसे ही बोरिंग कराने के लिए गाड़ी दिया जायेगा। अध्यक्ष देशराज पटेल और उपाध्यक्ष बृजेश कुशवाहा राजू ने साफ लहजे में कहा की अगर कोई भी एजेंट दूसरे राज्य की बाहरी गाड़ियों को चलवाने की कोशीस करता हैं तो उन लोगो पर एसोसिएशन कार्यवाही करने पर बाध्य होगी और 25 हजार का जुर्माना लिया जायेगा।इस दौरान बोरिंग मशीन गाड़ियों का पार्किंग स्थल भी चिन्हित किया गया। राबर्ट्सगंज वाले सभी बोरिंग मशीन गाड़ियॉ टोलप्लाज के निकट पोलटेक्निक कालेज के पास खड़ी होंगी।जबकि दुद्धी की गाड़ियां जाबर बैरियर से आगे कनहर नदी के निकट खड़ा किया जाएगा।
इसके पूर्व संगठनिक परिचर्चा कर,पदाधिकारियों का चयन किया गया।जिसमें जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देशराज पटेल को दी गयी।जबकि उपाध्यक्ष बृजेश कुशवाहा राजू, महासचिव मनोज पांडेय , कोषाध्यक्ष दिलीप जायसवाल बनाये गए। इसके अलावा संरक्षक मण्डल में गुड्डू सिंह,सन्तोष जायसवाल, अनवर अली,सैयद फैज अहमद,रविन्द्र पटेल,सन्दीप चौबे,राजेश दुबे,विजय चौबे,धीरू सिंह शामिल हैं।
बैठक में प्रमुख रूप से सैयद फैज अहमद,सन्तोष सिंह, राजेश दुबे,रविन्द्र पटेल,अनवर खान,पप्पू जायसवाल,विनोद जायसवाल, धीरू सिंह,अमित केशरी,झब्बू त्रिपाठी,सुनील पांडेय, मनोज पांडेय,राहुल पाठक,गुड्डू जायसवाल,विजय मौर्या,विजय चौबे,सन्दीप चौबे,पप्पू शर्मा,राजू कुशवाहा, सेराज खान,सन्दीप सिंह, विक्की बाबा सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे



