
कांटे के मुकाबले में नीरज एंड पार्टनर ने अर्सलान एंड पार्टनर को धोया
बेहतरीन प्रदर्शन के लिए नीरज व धर्मेंद्र की जोड़ी बनी "प्लेयर आफ द डे"
दुद्धी, सोनभद्र- टाउन क्लब क्रीड़ांगन पर चल रहे 14वें अंतरराज्यीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के तीसरे दिन 6 मैचों का आयोजन किया गया। बेस्ट आफ थ्री के पैटर्न पर खेले जाने वाला यह टूर्नामेंट नाक आउट पद्धति पर आयोजित की जा रही है । पहला मैच हर्षित सोनी एंड पार्टनर ओबरा बनाम दिनेश एंड पार्टनर गढ़वा झारखण्ड के बीच खेला गया, जिसमें हर्षित एंड पार्टनर की जोड़ी ने लगातार दो सेटों में 21-16 और 21-16 से अपने प्रतिद्वंद्वी दिनेश एंड पार्टनर को 21 मिनटों में हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। दूसरा संघर्षपूर्ण मैच दुद्धी के नीरज जायसवाल एंड पार्टनर बनाम अर्सलान एंड पार्टनर के मध्य खेला गया, जिसमें नीरज जायसवाल व उनके पार्टनर धर्मेंद्र सिंह धर्मू ने तीन सेटों में पहला सेट 21-18 से जीत तो दूसरे सेट में अर्सलान एंड पार्टनर ने 21-16 से अपने नाम कर मैच को रोमांचक स्थिति में ला दिया। तीसरे सेट में नीरज एंड पार्टनर ने एक बार पुनः वापसी करते हुए 23-21 से 34 मिनटों में जीतकर प्रतियोगिता के अगले चक्र में शानदार तरीके से प्रवेश किया।

टूर्नामेंट का तीसरा मैच अजीत एंड पार्टनर ओबरा बनाम हर्ष एंड पार्टनर के बीच खेला गया।मात्र 13 मिनट चले इस मैच में अजीत एंड पार्टनर ओबरा ने 21-12, 21-13 से लगातार दो सीटों में हर्ष कुमार एंड पार्टनर को हराया। प्रतियोगिता का चौथा मैच आयुशराज एंड पार्टनर ओबरा व अमरजीत एंड पार्टनर ओबरा के बीच खेल गया। यह मैच भी मात्र 13 मिनट ही चला। इसमें आयुशराज एंड पार्टनर ने लगातार 2 सेट में 21-8, 21-14 से अमरजीत एंड पार्टनर को हराया। पांचवां मैच संतोष एंड पार्टनर दुद्धी और चंदन एंड पार्टनर गढ़वा के बीच खेला गया। मात्र 12 मिनट में ही संतोष एंड पार्टनर ने चंदन एंड पार्टनर गढ़वा को 21-9, 22-20 से हराया।
अंतिम मैच आयोजन समिति के अध्यक्ष अवधेश जायसवाल एंड पार्टनर बनाम सानू एंड पार्टनर दुद्धी के बीच खेला गया। 15 मिनट तक चले इस मैच में अवधेश एंड पार्टनर ने अपने प्रतिद्वंद्वी टीम को 21-17, 22-20 लगातार दो सेट जीतकर प्रतियोगिता के अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। मैच में निर्णायक की भूमिका सलीम खान ने निभाई। कमेंट्री व संचालन मु.शमीम अंसारी ने किया। इस अवसर पर अय्यूब खान, बलवंत सिंह,रामपाल जौहरी, प्रेमचंद्र यादव, आदिल खान, सुमित सोनी, रजतराज, आकिल खान, लियाकत खान, बालकृष्ण जायसवाल, राजेश निषाद, राकेश श्रीवास्तव, कृष्ण मुरारी पांडेय, अनिल जायसवाल, दीपक जौहरी, सतेंद्र चौरसिया, सचिव अनूप कुमार डायमंड सहित भारी संख्या में दर्शक मौजूद थे। टूर्नामेंट के तीसरे दिन सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी नीरज और उनके पार्टनर धर्मेंद्र सिंह धर्मू को प्लेयर आफ द डे घोषित कर वरिष्ठ अधिवक्ता कुलभूषण पांडेय के हाथों आशीष प्लास्टिक के तरफ से मुहैय्या कराए गए इनामों से नवाजा गया।




