
दुद्धी, सोनभद्र- विश्वहिंदू परिषद व बजरंग दल दुद्धी प्रखण्ड के कार्यकर्तओं ने जिला संयोजक बजरंग दल सन्दीप गुप्ता के अगुवाई में दिल्ली में बजरंग दल कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की हुई जघन्य हत्याकांड के लेकर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और हत्यारों के खिलाफ त्वरित कारवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि दिल्ली में पिछले कुछ समय से मुस्लिम जेहादियों द्वारा हिन्दू युवकों पर लगातार हमले व हत्यायें हो रही हैं। चाहे वो दिल्ली के अंकित सक्सेना व धुर्व त्यागी की धोखे से की गई हत्या हो, चाहे सीएए के विरोध पर हुई अंकित शर्मा सहित अनेक हिन्दुवों की पूर्व नियोजित षड्यंत्रपूर्वक हुई हत्या हो। राहुल राजपूत व 10 फरवरी को घर मे घुसकर रिंकु शर्मा की निर्मम हत्या की गई। ये सभी घटनाएं हिन्दू समाज के प्रति चल रहे देशव्यापी षड्यंत्र को दर्शाती है। इसलिये बजरंग दल इस ज्ञापन के माध्यम से ये बताना चाहती है कि सम्पूर्ण हिन्दू समाज भारत मे इस ह्रदय विदारक घटना से आक्रोश में है। ज्ञापन में इन सभी घटनाओं की घोर निंदा करते हुए, ऐसे षडयंत्र कारी घटनाओं पर तत्काल अंकुश लगाने एवं आरोपियों एवं हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई है।इस दौरान पूर्व प्रचारक मनोज मिश्रा, विहिप संरक्षक संदीप गुप्ता, बजरंग दल के प्रखण्ड संयोजक आलोक जायसवाल, प्रखण्ड मंत्री पीयूष अग्रहरी,भाजपा उपाध्यक्ष सूरजदेव प्रसाद,शेषमणि चौबे,पूर्व नगर सह मंत्री मनीष जायसवाल, नगर मंत्री आमेश सिंह,नगर सह संयोजक अनुरोध भोजवाल,कुंदन कुमार,मोहित जायसवाल,ऋषभ मिश्रा, उदय प्रसाद,उदय शर्मा सहित बिहिप बजरंगदल के कार्यकर्ता बंधु मौजूद रहे।



