Breaking News

मुंबई में गोदाम में आग, कोई हताहत नहीं

मुंबई : मुंबई के गोरेगांव स्थित एक औद्योगिक क्षेत्र के गोदाम में बृहस्पतिवार की तड़के आग लग गई। एक नगर निकाय अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया कि राम मंदिर रोड के पास औद्योगिक क्षेत्र में स्थित गोदाम में तड़के आग लग गई।

अधिकारी ने कहा, ‘‘दमकल की आठ गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया और करीब पांच घंटे बाद आग पर काबू कर लिया गया। आग में कोई घायल नहीं हुआ है।” उन्होंने कहा कि आग के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Back to top button