UP Live

कनहर परियोजना की कार्यदायी संस्था एचईएस पर आयकर की छापेमारी

पत्रावलियों की जांच में जुटी टीम

दुद्धी (सोनभद्र) : कनहर सिंचाई परियोजना का निर्माण करने वाली कार्यदायी संस्था एचइएस के अमवार स्थित कैम्प कार्यालय पर शुक्रवार को दोपहर करीब बारह बजे आयकर विभाग के जांच प्रकोष्ठ का एक दस्ता धमक पड़ा| टीम के अगुवाई कर रहे अधिकारी ने कार्यालय में मौजूद कर्मियों को अपनी पहचान बताते हुए वहां मौजूद तमाम अभिलेखों को उलटने पलटने लगे| इस दौरान अंदर मौजूद कर्मियों को गतिविधियों को बाहर साझा न करने की हिदायत दी गई| छापामारी के वक्त कंपनी के जीएम,एजीएम,एकाउंटेंट आदि अवकाश पर होने की बात कर्मियों द्वारा बताई जा रही है| वही देरशाम तक अधिकारी जांच पड़ताल में जुटे रहे|

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर करीब पौने बारह बजे दो लग्जरी कार से निकले आधा दर्जन अधिकारीयों के साथ सुरक्षा कर्मी धड़धड़ाते कंपनी के कैम्प कार्यालय में घुसे| अंदर मौजूद कर्मियों को अपनी पहचान एवं आने के उद्देश्य की जानकारी देते हुए आवश्यक पूछताछ शुरू कर दिया| मौजूद कर्मियों ने बताया कि प्रबंधक,महाप्रबंधक के साथ कैशियर इन दिनों अवकाश पर है| परियोजना स्थल पर मौजूद प्रोजेक्ट मैनेजर को तलब कर उनकी मौजूदगी में पत्रावलियों की जांच पड़ताल शुरू की| काफी प्रयास के बाद टीम लीडर ने बगैर नाम बताये बताया कि वे लोग वाराणसी आयकर विभाग के जांच प्रकोष्ठ से ताल्लुक रखते है| हैदराबाद की इस कंपनी के देशभर में कई साइड चल रहे है| उनके अभिलेखों की जांच की जा रही है| यदि इसमें किसी प्रकार की त्रुटि पाई गई,तो विधि पूर्वक कारवाई की जायेगी| हाल फिलहाल पत्रावलियों को एकत्र किया जा रहा है| आवश्यकता पड़ी तो कुछ अभिलेखों को अपने साथ ले जा सकते है|

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button