
दुद्धी, सोनभद्र- भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी में सड़क सुरक्षा माह के तत्वावधान में प्राचार्य डॉ. नीलांजन मजूमदार के निर्देशन में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता का आयोजन हिन्दी विभागाध्यक्ष आरजू सिंह ने किया,जिसका विषय था ” सड़क सुरक्षा ।महाविद्यालय के छात्र – छात्राओं ने बढ़ – चढ़ कर प्रतिभाग किया।प्रश्नोत्तरी और निबन्ध प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा मूल्यांकन के पश्चात शनिवार को किया जाएगा ।उक्त आशय की जानकारी मीडिया विभाग की आरजू सिंह ने दिया।



