UP Live

भाषण प्रतियोगिता में सोनिया ने मारी बाजी

दुद्धी, सोनभद्र- स्थानीय भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को सड़क सुरक्षा माह के तत्वावधान में प्राचार्य डॉ. नीलांजन मजूमदार के निर्देशन में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।उक्त आयोजन हिन्दी विभागाध्यक्ष आरजू सिंह ने किया,जिसका विषय था ” सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियम” महाविद्यालय के छात्र – छात्राओं ने बढ़ – चढ़ कर प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल डॉ. रामसेवक सिंह यादव, डॉ. प्रभात कुमार पाण्डेय , डॉ. विवेकानन्द, डॉ. मिथिलेश कुमार गौतम के मूल्यांकन के पश्चात परिणाम की घोषणा प्राचार्य द्वारा किया गया ।

प्रथम स्थान कु. सोनिया एम. ए. तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान सौरभ अग्रहरी, बी. ए. द्वितीय वर्ष ,तृतीय स्थान मु. साहिल बी. एस – सी. प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया। प्राचार्य ने यातायात से संबन्धित अपना अनुभव सांझा करते हुए यातायात से संबन्धित महत्वपूर्ण जानकारी को बताया। डॉ रामसेवक सिंह यादव ने भी सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।इस अवसर पर डॉ. अजय कुमार उपस्थित रहे।शुक्रवार को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन होगा।उक्त आशय की जानकारी मीडिया विभाग की आरजू सिंह ने दिया है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button