
दुद्धी, सोनभद्र। समाजवादी पार्टी की विधानसभा क्षेत्र दुद्धी की मासिक बैठक जुबेर आलम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड़ ने कहा कि सभी कार्यकर्ता सीधे जनता से जुड़े और जिसे जो परेशानी है,उसे संबंधित अधिकारियों एवं मेरे पास लाकर उनकी समस्या के समाधान करने का प्रयास करें।इससे पार्टी मजबूत होगी तथा आपका जनता में पहचान बढ़ेगाl कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जुबेर आलम ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ है l मुझे अपने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के ऊपर पूरा भरोसा एवं विश्वास है।
कार्यकर्ता पार्टी के रीति नीति को जन जन तक पहुंचा रहे हैं l केदारनाथ यादव पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी जिन्हें प्रत्याशी बनाएगी। हम सब इमानदारी से उसे जिताने का काम करेंl अवध नारायण यादव पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा 25 ,26, 27 को प्रशिक्षण में हम सब चले और पार्टी के नीतियों को जाने और जन-जन तक प्रचार करें l बाबई सिंह मरकाम जिला उपाध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में जनजातियों के आरक्षण पंचायत में दिलाने हेतु लखनऊ जाकर प्रमुख सचिव व निर्देश (डायरेक्टर )को ज्ञापन देने हेतु पूरे आदिवासी समाज की ओर से पूर्व मंत्री को बधाई दी l बैठक में दर्जनों लोगों ने सुमेर सिंह के नेतृत्व में अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा व पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड़ पर भरोसा जताते हुए सदस्यता ग्रहण कर सपा का दामन थामा l जिनका माल्यार्पण कर सम्मानजनक तरीके से सदस्यता ग्रहण कराया गया।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में रामचंद्र (प्रधान प्रतिनिधि) करकच्छी, बिगन राम (सदस्य )करकच्छी, शिवमूरत (सदस्य) करकच्छी ,सूरज प्रसाद (सदस्य) करकच्छी ,अर्जुन (बसपा) से, जगत नाथ गौड़( माले से) ,राजकुमार बसपा से ,नानक जी (सेक्टर अध्यक्ष बसपा) इत्यादि l इस बैठक की संचालन विधानसभा महासचिव हरिहर यादव ने किया l इस बैठक में मुख्य तौर पर अनवर अली, रमाशंकर गौड़ ,फतेह मोहम्मद खान ,प्रेमचंद यादव, मुजीब भाई , फुल केश्वर खरवार जी, राजेंद्र जायसवाल प्रभारी पिंडारी, विट्ठल सिंह खरवार ,कलामुद्दीन सिद्धकी, बुंदेल चौबे, दीपक जौहरी, रामनारायण, अवधेश मिश्रा ,रामखेलावन, साबिर हुसैन ,श्री राम रौनियार ,जितेश तिवारी, रामचंद्र गौड़, मुन्ना सोनी, रामप्रसाद ,प्रेम सागर पांडे, वीरेंद्रगुप्ता, गौरवअग्रहरी ,मो0सलीम ,राज नारायण, अजय कुमार यादव, ,राजेश कुमार यादव ,बाबूराम खरवार, हृदय नारायण गौड़, बर्फीनारायण ,जगदीश्वर भास्कर, मान सिंह गौड़ के साथ ही साथ तमाम नेतागण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे l





