UP Live

पंचोपचार पूजन के साथ रासलीला का हुआ शुभारंभ

दुद्धी, सोनभद्र- सोमवार की देर शाम रासलीला आयोजन समिति के तत्वाधान में आयोजित रास बिहारी के लीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, विशिष्ट अतिथि डॉ आरके सिंह, मुख्य संरक्षक चेयरमैन दुद्धी राजकुमार अग्रहरि ने अन्य अतिथि के साथ भगवान का पंचोपचार पूजन कर किया ।

समिति के संरक्षक डॉ सिंह ने प्रभु से सभी के लिए मंगल की कामना की। संरक्षक राजकुमार अग्रहरि ने कहा कि रासलीला मंचन का आयोजन विगत 48 वर्षों से किया जा रहा है जो गर्व की बात है।मेरा यह प्रयास है कि दुद्धी की ऐतिहासिक रासलीला का मंचन होता रहे। मुख्य अतिथि श्री चौबे ने कहा कि दुद्धी धार्मिक स्थान है। यहाँ पर आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों की सफलता का मूलमंत्र यहाँ के आयोजन समिति का सतत प्रयास है।उन्होंने आयोजन कमेटी को शुभकामना दी। आलोक अग्रहरि महामंत्री रामलीला कमेटी ने किया।

इस अवसर पर कोतवाल पंकज सिंह, श्यामनारायण आढ़ती,दिनेश आढ़ती,भोला आढ़ती,अछैवर आढ़ती, नन्दलाल,रविन्द्र जायसवाल, कन्हैया अग्रहरि, रामेश्वर रॉय, मनोज सिंह ,मोनू सिंह,दिलीप पाण्डेय,मनोज मिश्रा,राकेश श्रीवास्तव,अध्यक्ष त्रिलोक नाथ सोनी,संयोजक श्यामसुंदर अग्रहरि समेत भारी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे ।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button