UP Live

जन चौपाल में पूर्व मंत्री ने सरकार को कोसा,कहा हर मोर्चे पर रही विफल

दुद्धी, सोनभद्र- बभनी ब्लाक के घाघरा ग्राम में समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में जन चौपाल आयोजित किया गया l मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड़ ने कहा कि इस सरकार में समाज का हर वर्ग शोषित हैl किसान मजदूर दलित आदिवासियों की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है l यूरिया खाद का दाम बढ़ा दिया और 50 किलो के बोरे में 5 किलो खाद भी कम कर दिया गया l किसानों ने सरकारी केंद्रों पर धान की खरीदारी न होने की शिकायत की।जिस पर उन्होंने कहा कि पूरे जिले में सरकारी खरीदारी नही होने की शिकायत है l किसान मजबूरन 10 रुपये किलो की दर से स्थानीय व्यापारी को धान बेचने के लिए मजबूर है l

विशिष्ट अतिथि संजय यादव पूर्व जिलाध्यक्ष सपा ने कहा कि आज भ्रष्टाचार का बोलबाला है विकास नाम का कोई चीज नहीं है l सपा सरकार में बड़े-बड़े विकास हुएl जिसमें आप के यहां डिग्री कॉलेज पोखरा व बभनी आसनडीह मार्ग प्रमाण है l जुबेर आलम अध्यक्ष विधानसभा सपा दुद्धी ने कहा कि वर्तमान सरकार व पिछले सपा की सरकार में आप लोग तुलना करें l आज जन कल्याणकारी योजनाएं एवं विकास कार्य ठप हैं। इस सरकार में 102 ,108 ,100 डायल के लिए रख-रखाव तक नहीं हो रही है l जिससे अखिलेश सरकार द्वारा दिया गया एंबुलेंस भी समय पर नहीं पहुंच पा रही है l कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मीनारायण गुप्ता एवं संचालन अवध नारायण यादव ने कियाl इस मौके पर विदुल खरवार , बबाई मरकाम , अनवर अली, नंद कुमार खरवार , राजनारायण गोंड़, श्रीराम रौनियार, हरिप्रसाद खरवार , रामपति चौबे, सुमेर सिंह गोंड़ ,विरेंद्र कुमार खरवार, अवधेश गोंड़ ,शंभू रौनियार (पूर्व प्रधान) ,कुंजल राम ,जवाहिर धरीकार ,राम वृक्ष ,रामजीत खरवार (पूर्व प्रधान ),जगदीश्वर प्रसाद भास्कर, हरीहर गोंड़ समेत भारी संख्या में ग्रामीण रहें l

Related Articles

Back to top button