
दुद्धी, सोनभद्र- राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत इंसेंटिव ब्लॉक दुद्धी के स्वयं सहायता समूह से जुड़े उद्यमियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को खजुरी बीआरसी कार्यालय के सभागार में ब्लॉक मिशन मैनेजर जगदीश चन्द्र द्वारा दीप प्रवजलित करके,तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया है ।
परियोजना प्रबंधक प्रत्यूष त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह के स्टार्टअप ग्रामीण उद्यमिता कार्यक्रम के दिसंबर 2020 तक 767 उद्यमियों में से 30 उद्यमियों का एक बेंच बनाकर सोमवर से ईडीपी ट्रेनिंग का शुभारंभ किया गया।इस दौरान महिला उद्यमियों को लेखा- जोखा उद्यम को चलाने के तरीके, ग्राहक से बात करने की विधि की जानकारी दी जाएगी। उद्यमियों द्वारा ऋण लिए पैसे को बीआरसी कार्यालय तक उद्यम निधि किस्त को वापसी करने के लिए सलाह दिये गए। प्रबंधक ने प्रसिक्षण के दौरान परियोजना के कई मह्त्वपूर्ण निर्देश देते हुए सभी उद्यमियों का हौसला वर्धन किए ।
ब्लॉक मिशन मैनेजर जगदीश चन्द्र ने प्रशिक्षणरत महिला उद्यमियों से अनुभव की जानकारी ली। मीरा देवी ने बताया कि स्वयं सहायता समूह से जुड़े महिला उद्यमियों के लिए यह एक वरदान है। प्रशिक्षण मास्टर सीआरपीपी शशिकांत और नंदलाल ने प्रतिभागियों के जिज्ञासा का समाधान कर लघु उद्यमी से बड़े उद्यमियों के रूप में जानकारी देते हुए हौसला वर्धन किया एवं उद्यम निधि की वापसी किस्त के अनुसार करने की सलाह दिया। इस मौके पर अकाउंटेंट आकाश यादव , काजल सिंह, रमकिशुन , अंजनी कुमारी उपस्थित रहे।



