Crime

किराना की दुकान में छत की पटिया उखाड़ कर फिर हुई हजारों की चोरी

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना अंतर्गत रूपापुर चौराहे पर बीती रात अखिलेश उर्फ़ (भोथू तिवारी ) के दुकान की पटिया उखाड़कर चोरों ने हजारों रुपये मूल्य का पान मशाला,सिगरेट, साबुन तेल,नमकीन बिस्कुट समेत तमाम ब्रांडेड सामान व कैश बॉक्स से नगदी आदि उठा ले गये। बताया गया कि लगभग तीन महीने पहले भी इसी तरह इस दुकान का पाटिया उखाड़ कर चोर पूरा माल समेट ले गये थे । इस दुकान में चोरी कि घटना कई बार हो चुकी चोरी से अजीज आकर अखिलेश ने नई दुकान बनवाई। एक दो दिन में वह अपने नवनिर्मित दुकान में शिफ्ट भी होने वाले थे कि चोर फिर वारदात को अंजाम दे गये। सूचना मिलने पर मिर्ज़ामुराद थानाध्यक्ष सुनील दत्त दुबे मय फोर्स पहुंच मौका मुयायना कर वापस लौट गए।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button