Crime

हत्या की सुपारी लेने वाला शातिर शूटर शिवपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा, तमंचा कारतूस बरामद

वाराणसी। शिवपुर पुलिस द्वारा रंगदारी मांगने एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में लंका निवासी अर्जुन देव हरिजन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार आज शिवपुर पुलिस इलाके में चेकिंग कर रही थी।

मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मुकेश यादव निवासी चुप्पेपुर को जिन अपराधियों ने रंगदारी मांगने एवं जान से मारने की धमकी दी थी उस गैंग का एक बदमाश छित्तूपुर हरिजन बस्ती लंका निवासी अर्जुन हरिजन इस समय किसी बड़ी घटना को करने की फिराक में सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान के समाने सेन्ट्रल जेल रोड़ चुप्पेपुर के पास खड़ा है। उसके पास नाजायज असलहा व कारतूस भी है, शिवपुर पुलिस मुखिबर को साथ लेकर चुप्पेपुर सेन्ट्रल जेल रोड़ पहुची व उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।

पकड़े गये अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि मै संजय यादव निवासी चुप्पेपुर गिलट बाजार के गैंग का सक्रिय सदस्य हूँ। मैंने संजय यादव के दुश्मन मुकेश यादव निवासी चुप्पेपुर की हत्या करने के लिए 05 लाख रुपये की सुपारी ली है। मुकेश यादव की हत्या कराने के लिए संजय यादव व अशोक यादव ने मेरी व पंकज यादव की जमानत करायी है। संजय यादव के गैंग में अशोक यादव निवासी सीरगोवर्धन थाना लंका वाराणसी, रौबिन सिंह निवासी बलिया व पंकज यादव निवासी अहरौरा जिला मिर्जापुर शामिल है। गिरफ्तार अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ2017 से अबतक कई मुकदमे दर्ज हैं। जिसका विवरण निम्न है। धारा 147/387/506/120बी भादवि थाना लंका वाराणसी
• मु0अ0सं0 1532/2017 धारा 302 भादवि थाना लंका वाराणसी
• मु0अ0सं0 0051/2018 धारा 307 भादवि थाना लंका वाराणसी
• मु0अ0सं0 0053/2018 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना लंका वाराणसी
• मु0अ0सं0 0305/2018 धारा 3(1) गैगेस्टर अधिनियम थाना लंका वाराणसी
• मु0अ0सं0 0187/2020 धारा 323/392/504/395 भादवि थाना लंका वाराणसी
• मु0अ0सं0 0571/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना लंका वाराणसी
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
एसएचओ राजीव रंजन उपाध्याय,
उ0नि0 राम नरेश यादव, का0 अखिलेश यादव,कां0 करन यादव,का0 रविकान्त सरोज ,का0 सतीश भारती आदि मौजूद रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button