Breaking News

अमित शाह ने कालीघाट मंदिर में की पूजा अर्चना

कोलकाता : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को शहर के प्रसिद्ध कालीघाट मंदिर में पूजा अर्चना की। यह जानकारी पुलिस ने दी।

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के समर्थन में यहां एक रैली को संबोधित करने के तुरंत बाद शाह कालीघाट मंदिर गए जो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निवास से कुछ ही दूरी पर स्थित है।

पुलिस ने बताया कि शाह ने मां काली के मंदिर में करीब पंद्रह मिनट व्यतीत किए और पूजा अर्चना की।

कोलकाता पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर और आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर दी थी।

पुलिस ने बताया कि मंदिर के पास सड़क पर एकत्रित हुए कांग्रेस और माकपा के कार्यकर्ताओं को शाह के पहुंचने से पहले तितर बितर कर दिया गया।

केंद्रीय गृहमंत्री ने मंदिर जाने के लिए जिस सड़क का इस्तेमाल किया था उस पर ‘‘अमित शाह वापस जाओ’’ लिखा गया था।

Related Articles

Back to top button