Crime

4 लुटेरे गिरफ्तार,दो फरार, कुछ दिनों पूर्व हुई लूट की बाइक बरामद

वाराणसी। सीसीटीवी फुटेज मोबाइल सर्विलांस के सहारे पुलिस ने लालपुर इलाके में गत दिनों हुई लूट की घटना का पर्दाफाश करते हुए चार लुटेरों को धर दबोचा। इस दौरान दो लुटेरे भागने में सफल रहे मिली जानकारी के अनुसार। लालपुर थाना अंतर्गत रिंग रोड के समीप आज पुलिस टीम मौजूद रही इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि एक बाइक पर तीन बदमाश आ रहे हैं पुलिस ने जब उन्हें रोकना चाहा तो यह भागने लगे इस दौरान दो को पकड़ लिया गया जबकि एक मौके से फरार हो गया दोनों ने पूछताछ में बताया कि दो अन्य साथी भी पीछे आ रहे हैं पुलिस ने उनके निशानदेही पर दो अन्य बदमाशों को ही पकड़ लिया। इस दौरान घटना में प्रयुक्त एक बाइक समेत कुल 2 बाइक बरामद हुई।

सीओ एवं आईपीएस अभिमन्यु मांगलिक ने आज थाने पर घटना का खुलासा करते हुए मगरहुआ चौबेपुर निवासी राहुल यादव, सोएपुर (ओम नगर कॉलोनी) निवासी रंजन त्रिपाठी, सुरेरी ( जौनपुर )निवासी चंचल सिंह, भक्ति नगर निवासी कुश चौबे नामक चार लुटेरों को मीडिया के सामने प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि बीते 23 जनवरी को कटारी चोलापुर निवासी रविंद्र कुमार पाल की बाइक व रुपए इन्ही बदमाशों ने लूट लिए थे। इसके अलावा भी अभियुक्तों ने कई लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने आज अभी रिंग रोड के समीप छापेमारी कर उन्हें धर दबोचा। प्रभांशु सिंह घटना का मुख्य अभियुक्त बताया गया जो अभी फरार है। गिरफ्तारी में उप निरीक्षक संतोष कुमार यादव, राजकुमार पांडेय, प्रदीप यादव, आदित्य कुमार, रोहित कुमार, दीपक कुमार, नीरज ,पंकज समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे । पकड़े गए अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button