UP Live

सबल जन, निर्बल वर्ग की करें सहायता- सुरेन्द्र अग्रहरि

दुद्धी,सोनभद्र- हाड़ कंपाती ठंड के बीच रविवार को तहसील मुख्यालय स्थित डीसीएफ के प्रांगण में निर्बल वर्ग, दिव्यांग, वृद्ध व विधवाओं के बीच कम्बल वितरित किया गया। इस अवसर पर डीसीएफ के चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि ने कहा कि निर्बल वर्ग को सहयोग करने की जरूरत है ।इसलिए सबल वर्ग को निर्बल वर्गो की अधिकाधिक सहयोग करनी चाहिए। जिससे समाज में समरसता की भावना बनी रहे। समाज के लोगो को ऐसे दीन हीन लोगो की सेवा करने में कभी पीछे नही हटना चाहिए।गरीबों की खुशी में अपनी खुशी तलाशने वालों को ईश्वर कभी निराश नही करते, उनकी झोली हमेशा भरी रखते हैं।


उन्होंने कहा कि जब भी देखता हूँ,किसी गरीब को हंसते हुए,तब मुझे भी यकीन होता है कि खुशियों का ताल्लुक दौलत से नही होता। कुछ अमीरों पर तंज कसते हुए कहा कि सिर्फ अपनी खुशी के लिए धन लुटाने वाले हमने कुछ ऐसे भी गरीब देखे हैं,जिनके पास पैसो के अलावा कुछ भी नहीं होता।इसलिए इस धरती पर रहने वाले हर सक्षम इंसान को गरीब जरूरत मंदो की खुलकर सहयोग व सेवा करनी चाहिए।इस अवसर पर डीसीएफ डायरेक्टर संजु तिवारी, दीपक तिवारी,अनूप कसेरा, धनंजय रावत, नीरज जायसवाल, मनीष कुमार उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button