EntertainmentState

मलयालम के मशहूर कवि अनिल पनाचूरन का निधन

तिरुवनंतपुरम : मलयालम के मशहूर कवि एवं गीतकार अनिल पनाचूरन का रविवार रात को एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी। कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद पनाचूरन (55)का कोल्लम जिले के अस्पताल में उपचार चल रहा था। हालांकि, बाद में उन्हें देर शाम करीब सात बजकर 20 मिनट पर तिरुवनंतपुरम के एक अस्पताल में लाया गया था। सूत्रों ने बताया, शाम करीब आठ बजकर 20 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। अनिल को कई फिल्मों में लिखे गए शानदार गीतों के लिए जाना जाता है। उनकी लिखी कई कविताएं केरलवासियों के बीच खासी लोकप्रिय हैं। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और कांग्रेस नेता रमेश चेन्नितला समेत कई हस्तियों ने कवि के निधन पर शोक व्यक्त किया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button