
वाराणसी। मंडुवाडीह क्षेत्र के कंचन बिहार कॉलोनी निवासी बलिराम पांडे 34 वर्ष की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी सूचना पाकर पहुँची मंडुवाडीह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार कंचन बिहार कॉलोनी निवासी मृतक बलिराम निजी कंपनी में गार्ड की नौकरी करता था ।
मृतक के पिता बैजनाथ पांडे ने आरोप लगाया की उनके मृतक बेटे की तबियत कुछ दिनों पूर्व खराब हुई जिस पर उन्ही के मकान में किराए पर रहने वाले डॉक्टर ने उसे 2 दिन पूर्व मंडुवाडीह थाने के समीप एक निजी हॉस्पिटल में एडमिट कराया पिता का आरोप रहा की रविवार की अलसुबह उनके पुत्र बलिराम को एक इंजेक्शन लगाया गया जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी जिस पर इन लोग उसे बी एच यू ले जाने लगे लेकिन रास्ते मे ही बलिराम की मौत हो गयी ।
पिता बैजनाथ ने अपने यहां किराए पर रहने वाले डॉक्टर पर आरोप लगाते हुए मंडुवाडीह पुलिस को सूचना दी जिस पर मौके पर पहुँची पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में ले लिया और शव को अंत्यपरीक्षण हेतु भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी रचना व 2 बच्चों को छोड़ गया है।समाचार दिए जाने तक थानाप्रभारी मंडुवाडीह ने बताया की अभी मृतक के परिजनों द्वारा कोई तहरीर नही दी गयी है तथा पी एम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्प्ष्ट हो पायेगा।


