Crime

 कृषि वैज्ञानिक के घर देशी बम से हुआ हमला

वाराणसी। भेलूपुर थानाक्षेत्र के बिरदोपुर इलाके में बीती रात भारतीय सब्जी अनुसंधान अदलपुरा में तैनात कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर इंद्रवर प्रसाद के घर के बाहर हौसला बुलन्द नकाबपोश बदमाश देशी बम फोड़कर भाग गए।इस घटना की पूरी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस सीसी फुटेज लेकर मामले की छानबीन में जुटी है। बताया गया कि इलाकाई दबंगों से मामूली विवाद होने पर पिछले साल अप्रैल में मारपीट की एक घटना हुई थी। भुक्तभोगी परिवार को शक है कि उन्ही दबंगों में से किसी की यह करतूत है। बताते हैं कि उस दौरान अनावश्यक गाली-गलौज कर रहे अवाछंनीय तत्वों को रोकने पर हल्की मारपीट हो गई थी।

आज हुई इस घटना से हतप्रभ पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस को दिन में लगभग साढ़े 11 बजे सूचना दी गई। मौके पर पहुँची पीआरवी ने जांच के बाद स्थानीय थाने पर तहरीर देने की बात कही। सूचना के तुरंत बाद इलाकाई पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। सीसीटीवी कैमरे में कैद बम फोड़ने वाले ने अपनी पहचान छिपाने के लिए अपना चेहरा ढंक लिया था। सीसीटीवी में पटाखे जैसी आवाज सुनाई दी फोन भी उठा तो बदमाश खुद भागते भी देखा जा रहा। वहां बम फोड़ा गया या पटाखा इसकी जांच पुलिस कर रही है । इस संबंध में पूछे जाने पर थानाप्रभारी भेलूपुर ने बताया कि घटनास्थल पर वे खुद मौजूद हैं और जांच चल रही, शीघ्र ही हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा। बम से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button