Entertainment

ऋचा चड्ढा ने ट्विटर पर पूछा `What`s an MNP`? तो ज्वाला गुट्टा से मिला जवाब

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा की अगली फिल्म `शकीला` का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में वह एकदम अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। ऋचा चड्ढा के इस ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। इस बीच ऋचा चड्ढा ने एक ट्वीट किया है जिसपर फैन्स के खूब रिप्लाई आ रहे हैं। यही नहीं, बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा ने ऋचा चड्ढा के इस ट्वीट पर जवाब दिया है और उन्हें MNP का मतलब भी समझाया है।

ऋचा चड्ढा ने एक ट्वीट को रिट्वीट किया था जिसमें MNP का जिक्र था। ऋचा चड्ढा ने ट्वीट किया, `MNP क्या होता है?` कुछ लोगों ने जहां इसको मजाक समझा तो कुछ ने ऋचा चड्डा को इसकी फुलफॉर्म भी बताई। ज्वाला गुट्टा ने कमेंट किया, `मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी।` इस तरह उन्हें अपना जवाब मिल गया। लेकिन कई यूजर्स को लगा कि ऋचा चड्ढा ने चुटकी लेते हुए ऐसा किया है।
बता दें कि ऋचा चड्ढा की `शकीला` 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसे 1,000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज करने की तैयारी है। `शकीला` को पांच भाषाओं, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा। इस तरह लॉकडाउन के बाद `शकीला` ऐसी फिल्म बन जाएगी इतने बड़े स्तर पर रिलीज किया जाएगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button