
कोरोना की चपेट में आए आईसीएमआर के डायरेक्टर भार्गव
एक दिन पहले उत्तराखंड के सीएम रावत की रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव
नई दिल्ली : इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के डायरेक्टर डॉक्टर बलराम भार्गव कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। शुक्रवार को बलराम भार्गव की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जानकारी के मुताबिक, डॉ. बलराम भार्गव को कोरोना की पुष्टि होने के बाद दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज हो रहा है।
आईसीएमआर डायरेक्टर से पहले शुक्रवार को ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर बताया, आज मैंने कोरोना टेस्ट करवाया था और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है और लक्षण भी नहीं हैं। डॉक्टर्स की सलाह पर मैं होम आइसोलेशन में रहूंगा। मेरा सभी से अनुरोध है कि जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, वो खुद को आइसोलेट कर अपनी जांच करवा लें।



