Breaking News

ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से चार लोगों की मौत

बदायूं : बदायूं जिले के उघैती क्षेत्र में एक बेकाबू ट्रैक्टर—ट्रॉली के पलटने से चार मजदूरों की मौत हो गयी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने बुधवार को बताया कि मंगलवार देर रात सहसवान कोतवाली इलाके के देवलपुर से सात मजदूर ट्रैक्टर—ट्राली पर सवार होकर उघैती क्षेत्र जा रहे थे। रास्ते में उघैती थाना इलाके के खितौरा भगवंत गांव के पास चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर—ट्राली खाई में पलट गई।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में ट्राली सवार तीन मजदूरों अफ़ज़ाल (40), नासिर (28) और नफीस (30) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गम्भीर रूप से घायल एक अज्ञात मजदूर ने भी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

सिंह ने बताया कि हादसे में घायल तीन अन्य लोगों का इलाज किया जा रहा है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।

Related Articles

Back to top button