
बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे कवि सुब्रमण्य भारती : नरेंद्र मोदी
अंतर्राष्ट्रीय भारती उत्सव पर सीनी विश्वनाथन को नवाजा गया भारती अवॉर्ड से
नई दिल्ली : इंटरनेशनल भारती फेस्टिवल को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कवि सुब्रमण्य भारती को बहुमुखी प्रतिभावान बताया है। उन्होंने कहा -उन्हें (सुब्रमण्य भारती) किसी एक प्रोफेशन से जोड़कर नहीं देखा जा सकता है। वो एक कवि, लेखक, एडिटर, जर्नलिस्ट, सोशल रिफॉरमर, फ्रीडम फाइटर, ह्यूमनिस्ट थे।
पीएम मोदी ने कहा- मुझे इस साल अंतर्राष्ट्रीय भारती उत्सव पर भारती अवॉर्ड सीनी विश्वनाथन को देने की अति प्रसन्नता है। उन्होंने अपना पूरा जीवन भारतियार के कामों की रिसर्च पर लगा दिया। उन्होंने 86 वर्ष की उम्र में भी अपना काम जारी रखा। पीएम मोदी ने कहा-महिला उद्यमी और सशस्त्र बलों की महिला अधिकारी अपना सिर ऊंचा करके चलती हैं। हमारी सरकार के कामकाज के हर आयाम में महिलाओं की गरिमा को महत्व दिया जाता है।
यह कार्यक्रम तमिल कवि सुब्रमण्य भारती की 138वीं जयंती पर आयोजित किया गया है। हर साल आयोजित किए जाने वाला यह कार्यक्रम इस साल कोरोना की वजह से वर्चुअल मोड में किया गया। भारती पुरस्कार की स्थापना 1994 में की गई थी। हर साल यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने सामाजिक महत्व के किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया हो और इस तरह भारती के सपनों को पूरा करने की दिशा में काम किया हो।


