Entertainment

कंगना ने लव-जिहाद कानून के विरोधियों पर बोला हमला, ट्वीट कर पूछा यह तीखा सवाल

मुंबई : लव जिहाद पर बने कानून के समर्थन में फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत भी सामने आ गई हैं। कंगना ने लव जिहाद कानून का विरोध करने वालों पर हमला बोला है। कंगना ने ट्वीट कर विरोधियों से कई सवाल किए हैं। इस ट्वीट की वजह से फिर सुर्ख़ियों में आ गई हैं।

कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर नाम और धर्म छिपाकर हिंदू लड़की को फंसाकर शादी करने की एक खबर को शेयर करते हुए यह सवाल पूछा है। कंगना रनौत ने ट्वीट कर पूछा है, ‘प्रतिदिन हम ऐसे कई मामलों के बारे में सुनते हैंl मुझे समझ में नहीं आता कुछ लोगों को इस लव जिहाद कानून से समस्या क्या हैl अगर यह प्रेम विवाह है और दोनों अपनी वास्तविक पहचान बताकर शादी कर रहे हैं, तो यह दोनों के लिए अच्छा है लेकिन अगर एक महिला के साथ धोखा और चीटिंग होती है तो उसके न्याय की लड़ाई कौन लड़ेगा?’

कंगना रनोट की हाल ही में सोशल मीडिया पर फिल्म अभिनेता दिलजीत दोसांझ के साथ लड़ाई हुई थी। कंगना रनोट ने किसान आंदोलन में भाग ले रही एक बुजुर्ग महिला को शाहीन बाग की दादी बता दिया था, जिसे लेकर काफी बवाल हुआ था। उन्होंने बाद में उस ट्वीट को डिलीट कर दिया था लेकिन तब तक मामला काफी बढ़ गया था।

इसके पहले कंगना रनौत की शिवसेना नेता संजय राउत से भी तीखी बहस हुई थी। इसके चलते मुंबई स्थित उनके कार्यालय को भी क्षति पहुंचाई गई थी, जिसे बाद में कोर्ट में चुनौती दी गई थी। कोर्ट ने फैसला कंगना रनोट के पक्ष में दिया और महाराष्ट्र सरकार को फटकार भी लगाई थी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button