Entertainment

टीवी के इस सितारे ने दुनिया को किया अलविदा…

मुंबई : टीवी इंडस्ट्री से दुखद खबर निकलकर सामने आई है। टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है` में “गुलाबो` का किरदार निभाने वाली दिव्या का निधन हो गया है। पिछले कई दिनों से वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही एक्ट्रेस आज दुनिया को अलविदा कह दिया। निधन की खबर फैलते ही टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार दिव्या कोरोना वायरस का शिकार हो गई थींए जिसके बाद उन्हें गोरेगांव के एसआरवी अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। दिव्या की हालत गंभीर बनी हुई थी, लगातार ऑक्सीजन लेवल कम हो रहा थाए जिस वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। 34 वर्षीय दिव्या आज जिंदगी की जंग हार गई।

दिव्या की दोस्त और एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने इंस्टाग्राम पर एक मैसेज लिखकर दुख जताया है। उन्होंने लिखा, जब कोई किसी के साथ नहीं होता था तो बस तू होती थी। दिवु तू ही तो मेरी अपनी थी जिसे मैं डांट सकती थी, रूठ सकती थी, दिल की बात कह सकती थी, मुझे पता है कि जिंदगी ने तुझपर बहुत सितम किये हैं। तू बेंइतेहां दर्द में थी, लेकिन अब मुझे पता है कि तू बेहतर जगह पर हैए जहां दुख, दर्द, चीटिंग, झूठ जैसा कुछ नहीं है` मैं तुझे मिस करुंगी दिवु। और तू भी जानती है कि तुझे मैं प्यार करती हूं और तेरी फिक्र थी मुझे। बड़ी तू थी पर बच्ची भी तू ही थी, भगवान तेरी आत्मा को शांति दे। जहां भी है तू अभी बस खुश रहा, तू बहुत जल्दी चली गयी दोस्त“ ।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button