जौनपुर। वीबीएस पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की ओर से शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर के आर्यभट्ट सभागार में अवकाश प्राप्त शिक्षक सम्मान समारोह -2020 का आयोजन हुआ। इस अवसर पर अवकाश प्राप्त 28 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इन शिक्षकों में डाॅ. देवेन्द्र नाथ सिंह (जमनिया), डॉ. ए. एन. सिंह (मऊ), डॉ. सुरेश सिंह (मऊ), डॉ. श्रीप्रकाश सिंह (गाजीपुर) , डॉ. अंजलि मिश्रा (गाजीपुर), डॉ. ओन देव गौतम, डॉ. नंदिता श्रीवास्तव (गाजीपुर). डॉ. दुर्गा प्रसाद अस्थाना (आजमगढ़) , डॉ. विजय बहादुर यादव (राज कॉलेज), डॉ. सत्यप्रकाश त्रिपाठी (जमुहाई), डॉ. रामचन्द्र यादव (जौनपुर), डॉ. छत्रधारी यादव, डॉ. मोतीलाल यादव (जौनपुर) , डॉ.धात्रि सिंह (सिंगरामऊ, जौनपुर), डॉ. विनोद कुमार सिंह (पूर्व प्राचार्य टीडी कालेज जौनपुर) , डॉ.नागेश्वर सिंह (मिहरावां), डॉ. राजदेव यादव (सादात), डॉ. अब्दुल रशीद गांधी, डॉ.श्यामवृक्ष मौर्य, डॉ. अशोक सिंह, डॉ.देवरूप तिवारी (बरदह), डॉ.अनिल कुमार सिंह (डोभी), डॉ.राकेश सिंह, डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. कृष्णदेव सिंह (चक्के), डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, डॉ नारायण कुमार सिंह और डॉ. हिमांशु सिंह हैं। 
शिक्षक सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय की कुलपति निर्मला एस. मौर्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक सूर्य के समान होता है, वह मन के अंधकार को दूर कर व्यक्ति का मार्गदर्शन करता है। उन्होंने समारोह में महिलाओं की उपस्थिति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने में पुरुषों का विशेष योगदान रहा है। अधिकतर परिवार में पुरुषों का व्यवहार अब समय के साथ-साथ सकारात्मक हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैं जमीन से जुड़े होने के कारण सहज, सरल हूं और सबका सम्मान करतीं हूं, पद आज है कल नहीं रहेगा लेकिन व्यक्ति के संबंध हमेशा जीवंत रहते हैं। अध्यक्षता शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष राजीव प्रकाश सिंह ने करते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है, आज हर राष्ट्र में तमाम क्षेत्रों में आगे होने कि होड़ लगी है, लेकिन जिन राष्ट्रों में ऐसे कुशल शिक्षक होंगे वो राष्ट्र निश्चित ही आगे जाएगा ।
विशिष्ट अतिथि डॉ. समर बहादुर सिंह ने कहा कि शिक्षक अपने संघ के आह्वान का सम्मान करें,तभी उनकी समस्याओं का समाधान होगा। शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षकों की समारोह में अधिकतम संख्या से संघ को ऊर्जा मिलती है। साथ ही यह हमारी एकजुटता को भी प्रदर्शित करता है। समारोह का संचालन डाॅ. पंकज सिंह और धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक संघ के महामंत्री डाॅ. नीरज सिंह ने किया। समारोह में वित्त अधिकारी एम.के. सिंह, कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल, परीक्षा नियंत्रक वी.एन. सिंह और शिक्षक नेता डाॅ. दिनेश सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर डॉ.सरोज सिंह, प्रो. मानस पांडेय, प्रो.अविनाश पाथीर्डेकर, प्रो.अजय द्विवेदी, सहायक कुलसचिव अमृत लाल, अजीत कुमार सिंह, सुश्री बबिता, डाॅ. आलोक सिंह, एनएसएस समन्वयक राकेश यादव, रोवर्स रेंजर के समन्वयक डाॅ. जगदेव, डाॅ. विजय कुमार तिवारी, डाॅ. अनुराग मिश्र, डाॅ.गीता सिंह, डाॅ.माया सिंह, डाॅ. शीला मिश्रा आदि लोग उपस्थित थे।



